Explore

Search

June 30, 2026 6:40 am

RECENT POSTS

थलसेना के अग्निवीर हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 1 अप्रैल

Picture of Ramkumar Thuriya

Ramkumar Thuriya

सारंगढ़-बिलाईगढ़: भारतीय थल सेना द्वारा अग्निवीर भर्ती के अंतर्गत विभिन्न पदों पर नियुक्ति हेतु अविवाहित इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 1 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है।
अभ्यर्थी थलसेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in⁠� के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन एवं आवेदन कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया के तहत जनरल ड्यूटी, तकनीकी, ऑफिस असिस्टेंट, ट्रेडमैन, महिला सैन्य पुलिस, नियमित कैडर, धर्म गुरु, नर्सिंग सहयोगी तथा हवलदार एसएसी जैसे पदों पर भर्ती की जाएगी।
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन जून 2026 में संभावित है। अभ्यर्थियों की आयु सीमा साढ़े 17 वर्ष से 21 वर्ष निर्धारित की गई है। शैक्षणिक योग्यता के रूप में उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्था से 8वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई या इंजीनियरिंग डिप्लोमा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
विभिन्न पदों के अनुसार शारीरिक मापदंड जैसे ऊंचाई, वजन और सीना अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं। वहीं, अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट पद के लिए ऑनलाइन परीक्षा के दौरान टाइपिंग टेस्ट भी देना होगा।
चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं चिकित्सा परीक्षण शामिल होंगे।
भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी अभ्यर्थी सेना भर्ती कार्यालय, शहीद वीर नारायण क्रिकेट स्टेडियम के पास, नवा रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-2965212, 2965214 या जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र के अधिकारी रामजीत राम (मोबाइल नंबर 9424184279) से प्राप्त कर सकते हैं।

Letest posts