Explore

Search

June 30, 2026 4:02 am

RECENT POSTS

ट्रैफिक उल्लंघन पर सख्ती, 4 दिन में 76 प्रकरण दर्ज, 35 हजार से अधिक जुर्माना वसूला

Picture of Ramkumar Thuriya

Ramkumar Thuriya

सारंगढ़-बिलाईगढ़।जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। यातायात पुलिस द्वारा सड़कों पर अव्यवस्थित रूप से खड़े वाहन, नो पार्किंग जोन में खड़े वाहन तथा नियमों की अनदेखी करने वालों पर ऑनलाइन मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 22 मार्च को 16 प्रकरणों में 5,800 रुपये, 24 मार्च को 23 प्रकरणों में 7,900 रुपये, 25 मार्च को 19 प्रकरणों में 12,200 रुपये तथा 26 मार्च को 18 प्रकरणों में 9,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इस प्रकार चार दिनों में कुल 76 प्रकरण दर्ज कर 35,400 रुपये की वसूली की गई।
यातायात विभाग ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और दुर्घटनाओं पर नियंत्रण पाया जा सके।
इस अभियान में यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक जितेन्द्र चन्द्रा, उप निरीक्षक समेलाल सोनवानी, प्रधान आरक्षक श्याम प्रधान, मुकेश साहू, आरक्षक अक्षय रात्रे एवं सनसाई तिग्गा सहित अन्य कर्मियों की सक्रिय भूमिका रही।

Letest posts