Explore

Search

May 25, 2026 8:55 pm

RECENT POSTS

जिले के सभी थाना में तैनात होंगे हाईटेक Dial 112 वाहन

Picture of Ramkumar Thuriya

Ramkumar Thuriya

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं त्वरित बनाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा “नेक्स्ट जेन Dial 112” सेवा के तहत अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस नए वाहनों की शुरुआत की गई। इस सेवा का शुभारंभ केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah तथा मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai के करकमलों से रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में किया गया।
इसी क्रम में सारंगढ़ पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में जिले को प्राप्त 10 नए हाईटेक Dial 112 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर Padmini Bhoy Sahu सहित जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे, विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े तथा विधायक कविता प्राण लहरे भी शामिल हुए।
नए Dial 112 वाहनों को जिले के सभी थाना एवं चौकियों में तैनात किया जाएगा, जिससे आम नागरिकों को पुलिस, मेडिकल इमरजेंसी, अग्निशमन सेवा, महिला एवं चाइल्ड हेल्पलाइन तथा हाईवे इमरजेंसी जैसी सेवाएं एक ही नंबर “112” पर त्वरित रूप से उपलब्ध हो सकेंगी।
इन अत्याधुनिक वाहनों में जीपीएस सिस्टम, स्मार्टफोन, वायरलेस रेडियो, पीटीजेड एवं डिश कैमरा, मोबाइल एनवीआर सहित कई आधुनिक तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके माध्यम से घटनास्थल की लाइव मॉनिटरिंग, रियल टाइम ट्रैकिंग तथा त्वरित सूचना संचार सुनिश्चित किया जा सकेगा। सेवा की निरंतरता बनाए रखने के लिए प्राइमरी एवं सेकेंडरी सेंट्रलाइज्ड कमांड सेंटर रायपुर स्थित C4 एवं पुलिस मुख्यालय में स्थापित किए गए हैं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे ने कहा कि प्रदेश सरकार गांव के अंतिम छोर तक सुविधाएं पहुंचाने का कार्य कर रही है। उन्होंने पेट्रोल-डीजल की बचत एवं सामूहिक यात्रा को बढ़ावा देने की अपील भी की।
विधायक कविता प्राण लहरे ने Dial 112 सेवा को आम जनता के लिए बड़ी सौगात बताया, वहीं विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े ने आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर जोर दिया।
कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोय साहू ने बताया कि “एक्के नंबर सब्बो बर” थीम पर आधारित यह आधुनिक सेवा पुलिस, अग्निशमन एवं चिकित्सा सेवाओं को एकीकृत करते हुए नागरिकों को एक ही नंबर पर त्वरित सहायता उपलब्ध कराएगी। उन्होंने बताया कि वाहनों में स्मार्टफोन, जीपीएस, वायरलेस रेडियो, पीटीजेड कैमरा, मोबाइल एमडीटीआर एवं सोलर बैकअप जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।
कार्यक्रम में एसडीएम वर्षा बंसल, एसडीओपी स्नेहिल साहू, उप पुलिस अधीक्षक संतोषी ग्रेस, रक्षित निरीक्षक जितेंद्र कुमार चंद्रा, कोतवाली थाना प्रभारी प्रमोद यादव सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने Dial 112 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Letest posts