Explore

Search

August 14, 2026 12:51 pm

RECENT POSTS

जिला जशपुर में “दिशा” समिति की बैठक सम्पन्न, विकास कार्यों की हुई व्यापक समीक्षा

Picture of Ramkumar Thuriya

Ramkumar Thuriya

जशपुर।रायगढ़ लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया जी की अध्यक्षता में आज जिला जशपुर में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में विभिन्न विकास कार्यों एवं योजनाओं की व्यापक समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान सांसद श्री राठिया ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि केंद्र एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को ज़मीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू किया जाए, ताकि पात्र हितग्राहियों को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से लाभ मिल सके।
बैठक में निम्न प्रमुख बिंदुओं पर विशेष जोर दिया गया—
• जल संरक्षण एवं भू-जल संवर्धन के कार्यों को प्राथमिकता दी जाए
• किसानों को पर्याप्त सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जाए
• अधोसंरचना एवं विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किया जाए
सांसद श्री राठिया ने यह भी निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा योजनाओं की नियमित समीक्षा कर प्रगति सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का वास्तविक लाभ तभी संभव है, जब उन्हें प्रभावी क्रियान्वयन के साथ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाए।
बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया तथा निर्धारित लक्ष्यों को समयसीमा में पूर्ण करने का आश्वासन दिया।
अंत में सांसद श्री राधेश्याम राठिया ने कहा कि जशपुर जिले के समग्र एवं संतुलित विकास के लिए हम सभी प्रतिबद्ध हैं और निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

Letest posts