Explore

Search

June 30, 2026 10:30 am

RECENT POSTS

जनसमस्या निवारण शिविर में मिले 164 आवेदन, 87 का मौके पर निराकृत

Picture of Ramkumar Thuriya

Ramkumar Thuriya

जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में उपस्थित ग्रामीण

सारंगढ़-बिलाईगढ़। केंद्र सरकार एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप “प्रशासन गांव की ओर” थीम के तहत सारंगढ़ विकासखंड के ग्राम अंडोला में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का सफल आयोजन किया गया।
शिविर में कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे, जिला पंचायत सदस्य लता लक्षमे एवं संतोषी खटकर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर शासन की योजनाओं की जानकारी ली।
शिविर में कुल 164 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 162 मांग एवं 2 शिकायतें शामिल थीं। इनमें से 87 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि 77 आवेदन प्रगति पर हैं।
इस अवसर पर जिला स्तरीय अधिकारियों ने ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने भारत नशा मुक्ति अभियान एवं जल संरक्षण के प्रति जागरूकता के लिए ग्रामीणों को शपथ भी दिलाई।
शिविर में प्रमुख लाभ वितरण:
राजस्व विभाग द्वारा किसान पुस्तिका वितरण
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना पूर्णता प्रमाण पत्र
कृषि विभाग द्वारा कीटनाशक दवाओं का वितरण
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सुपोषण किट, गोदभराई एवं अन्नप्राशन संस्कार
मत्स्य विभाग द्वारा जाल एवं आइस बॉक्स वितरण
खाद्य विभाग द्वारा उज्ज्वला गैस कनेक्शन एवं राशन कार्ड वितरण
स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण, उपचार एवं टीबी मरीजों को पोषण आहार
समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को ट्रायसाइकिल एवं वृद्धजनों को छड़ी वितरण
शिविर में जिला स्तरीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Letest posts