Explore

Search

August 14, 2026 8:39 am

RECENT POSTS

गोमर्डा अभ्यारण क्षेत्र की बेटियों को मिलेगा कन्या छात्रावास का लाभ

Picture of Ramkumar Thuriya

Ramkumar Thuriya

सारंगढ़।गोमर्डा अभ्यारण क्षेत्र की बेटियों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण सौगात मिली है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा की गई घोषणा पर अमल करते हुए राज्य बजट में आदिवासी कन्या छात्रावास को स्वीकृति प्रदान की गई है।
भाजपा मण्डल अध्यक्ष रामकुमार थूरिया ने क्षेत्र की आदिवासी बालिकाओं की शिक्षा को ध्यान में रखते हुए कन्या छात्रावास की मांग प्रमुखता से उठाई थी। उन्होंने कहा था कि दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों की बेटियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में आवासीय सुविधा के अभाव में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट में 22 अनुसूचित जनजाति छात्रावासों को शामिल किया गया है, जिनमें कनकबीरा भी सम्मिलित है। यह निर्णय क्षेत्र की बालिकाओं के लिए शिक्षा के नए अवसर खोलेगा और उन्हें सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण में अध्ययन की सुविधा उपलब्ध कराएगा।
भाजपा मण्डल अध्यक्ष रामकुमार थूरिया ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी एवं राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय आदिवासी समाज की बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस छात्रावास के निर्माण से शिक्षा का स्तर बढ़ेगा और क्षेत्र की बेटियां आत्मनिर्भर बनकर समाज और राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

Letest posts