गांव चलो घर चलो अभियान” के तहत घर-घर किया जनसंपर्क

सारंगढ़-बिलाईगढ़। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित “गांव चलो घर चलो अभियान” के अंतर्गत जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय गोमर्डा अभ्यारण के अंतिम छोर तक पहुंचे और सुदूर वनांचल क्षेत्रों में घर-घर जनसंपर्क कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान सालर मल्दा ‘ब’ मण्डल के अंतर्गत पठारीपाली, दबगांव, पिपरदा एवं मांजरमाटी जैसे दूरस्थ गांवों में व्यापक जनसंपर्क किया गया।
अभियान के तहत भाजपा पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और उनसे योजनाओं से मिल रहे लाभ के बारे में फीडबैक लिया। ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है, जिससे उनके जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आया है। कई हितग्राहियों ने संतोष व्यक्त करते हुए सरकार के प्रयासों की सराहना की।
इस दौरान टीम ने ग्रामीणों की समस्याओं को भी गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर समाधान कराने का आश्वासन दिया। अभियान के माध्यम से सरकार और आमजन के बीच संवाद स्थापित कर योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
इस जनसंपर्क अभियान में जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी रही। प्रमुख रूप से जनपद सदस्य राजेश सिदार, भाजपा मण्डल अध्यक्ष रामकुमार थूरिया, युवा मोर्चा महामंत्री निलेश पटेल, जिला मंत्री भेषकुमार नायक, प्रचार-प्रसार जिला प्रमुख प्रतीक पटेल, शक्ति केंद्र प्रभारी कनकबीरा भोजराम पटेल, तथा अजा मोर्चा के मंडल मंत्री मेघनाथ चौहान सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह अभियान संगठन और सरकार के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य कर रहा है, जिससे योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंच सुनिश्चित हो रहा है। अभियान आगामी दिनों में भी निरंतर जारी रहेगा।