Explore

Search

May 12, 2026 12:30 am

RECENT POSTS

गाताडीह में ‘प्याऊ घर’ का शुभारंभ, राहगीरों को मिलेगी गर्मी में राहत

Picture of Ramkumar Thuriya

Ramkumar Thuriya

सारंगढ़।सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम गाताडीह में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़, जिला संघ सारंगढ़-बिलाईगढ़ द्वारा ‘प्याऊ घर’ का विधिवत शुभारंभ किया गया। भीषण गर्मी और तेज धूप को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई इस जनसेवा पहल के तहत एक माह तक राहगीरों, श्रमिकों एवं आम नागरिकों को ठंडा एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।
इस पहल का उद्देश्य गर्मी से राहत प्रदान करने के साथ-साथ मानव सेवा के भाव को सशक्त करना है। शुभारंभ अवसर पर स्काउट्स एवं गाइड्स के सदस्य, अधिकारीगण, शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए इसे समाजहित में प्रेरणादायी कदम बताया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) डॉ. पूनम सिंह साहू उपस्थित रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में तिलक जायसवाल ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान गांव के गणमान्य नागरिक सुग्रीव साहू सहित अन्य प्रतिष्ठित जन भी मौजूद रहे।
अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत स्काउट्स एवं गाइड्स संगठन सदैव सेवा, अनुशासन एवं समाज कल्याण के कार्यों में अग्रणी रहा है। ‘प्याऊ घर’ जैसी पहल मानवता की सेवा और जरूरतमंदों की सहायता का सशक्त उदाहरण है। भीषण गर्मी के बीच यह व्यवस्था राहगीरों के लिए राहत का केंद्र बन रही है, जहां स्वयंसेवक निष्ठा एवं समर्पण के साथ जल सेवा प्रदान कर रहे हैं।
इस अवसर पर यह भी जानकारी दी गई कि यह जिले का पहला ‘प्याऊ घर’ है तथा भविष्य में जिले के सभी ब्लॉकों में इस प्रकार की सेवा शुरू करने की योजना है, जिससे अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला संगठन आयुक्त (गाइड) धात्री नायक, जिला प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) शंकर लाल साहू, कब प्रियांश साहू सहित समस्त स्काउट-गाइड दल का सराहनीय योगदान रहा।
यह पहल समाज में सेवा, सहयोग एवं मानवता के मूल्यों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक प्रेरणादायी प्रयास के रूप में सामने आई है। यह कार्य राज्य मुख्य आयुक्त इंदरजीत सिंह खालसा के निर्देशानुसार तथा राज्य सचिव बृजेश बाजपेई के मार्गदर्शन में, जिला मुख्य आयुक्त अजय गोपाल एवं जिला शिक्षा अधिकारी (पदेन जिला आयुक्त) जे.आर. डहरिया के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है।

Letest posts