Explore

Search

May 12, 2026 1:11 am

RECENT POSTS

गांव-गांव पहुंचेगी भाजपा, “ग्राम चलो–बस्ती चलो अभियान” के प्रभारी नियुक्त

Picture of Ramkumar Thuriya

Ramkumar Thuriya

सारंगढ़-बिलाईगढ़। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ द्वारा चलाए जा रहे “ग्राम चलो–बस्ती चलो अभियान” के तहत जिले में व्यापक जनसंपर्क और जनसेवा कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। यह अभियान 7 अप्रैल से 12 अप्रैल 2026 तक संचालित किया जा रहा है, जिसमें कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंचकर आमजन की समस्याओं को सुनेंगे और उनके निराकरण का प्रयास करेंगे।
भाजपा के इस अभियान के अंतर्गत सालर मल्दा ‘ब’ मंडल के विभिन्न गांवों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक गांव के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं तथा वरिष्ठ पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को मुख्य अतिथि के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कार्यक्रम के अनुसार नौरंगपुर में दिलीप साहू के नेतृत्व में 10 अप्रैल को जिला कोषाध्यक्ष निखिल बानी की उपस्थिति रहेगी। अमझर में रामचरण पटेल के नेतृत्व में जिला सह प्रवक्ता प्रकाश अग्रवाल शामिल होंगे। खरवानी बड़े में ऋतिकेश पटेल के साथ जिला महामंत्री अमित तिवारी 12 अप्रैल को कार्यक्रम में भाग लेंगे।
इसी क्रम में मल्दा ‘ब’ में कृष्ण कन्हैया पटेल के साथ जिला पंचायत सदस्य हरिहर जायसवाल, दानसरा में प्रहलाद गिरी के साथ पूर्व विधायक शमशेर सिंह, तथा छातादेई में मिलन साहू के साथ जिला प्रवक्ता भुवन मिश्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे।
वहीं सालर में अजेश अग्रवाल के नेतृत्व में पूर्व विधायक जवाहर नायक, बटाऊपाली में यादराम पटेल के साथ विधानसभा प्रत्याशी शिवकुमारी चौहान, तथा कपिसदा ‘ब’ में अभिषेक साहू के साथ पूर्व विधायक कामदा जल्हे की उपस्थिति रहेगी।
अभियान के अंतर्गत पिपरदा गांव में 10 अप्रैल को विशेष कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
भाजपा पदाधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गांव स्तर तक संगठन को मजबूत करना, केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना तथा लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। इस दौरान कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनसंपर्क करेंगे और संगठन की नीतियों एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे।
भाजपा ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर अभियान को सफल बनाएं और जनसेवा के इस महाअभियान को मजबूती प्रदान करें।

Letest posts