Explore

Search

May 11, 2026 11:27 pm

RECENT POSTS

खैरझिटी में भाजपा का मंडल प्रशिक्षण वर्ग आज

Picture of Ramkumar Thuriya

Ramkumar Thuriya


सारंगढ़-बिलाईगढ़। भारतीय जनता पार्टी के सालर मल्दा मण्डल में आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय मण्डल प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण वर्ग भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल के मार्गदर्शन में संपन्न होगा।
मण्डल अध्यक्ष रामकुमार थूरिया के नेतृत्व में आयोजित इस प्रशिक्षण वर्ग में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के जुटने की संभावना है। प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति, विचारधारा एवं कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
कार्यक्रम में विशेष रूप से बूथ स्तर को मजबूत करने के लिए रणनीति तैयार की जाएगी, ताकि आगामी चुनावों में संगठन और अधिक सशक्त होकर कार्य कर सके। साथ ही कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी।
प्रशिक्षण वर्ग की खास बात यह रहेगी कि इसमें वर्ग प्रभारी रविन्द्र पटेल , तकनीकी प्रमुख मिलन साहू एवं प्रदर्शनी प्रभारी प्रमोद सिंह ठाकुर को जिम्मेदारी दी गई है वहीं वर्ग शामिल कार्यकर्ता रात्रि विश्राम भी करेंगे, जिससे आपसी संवाद और संगठनात्मक मजबूती को और बल मिलेगा।
भाजपा मण्डल अध्यक्ष रामकुमार थूरिया ने सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर प्रशिक्षण वर्ग को सफल बनाने की अपील की है।

Letest posts