Explore

Search

May 11, 2026 10:42 pm

RECENT POSTS

कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के नेतृत्व में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले ने बनाई विकास की नई पहचान

Picture of Ramkumar Thuriya

Ramkumar Thuriya

सारंगढ़-बिलाईगढ़,।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में विकास कार्यों को धरातल पर उतारने का कार्य तेजी से किया गया है। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के नेतृत्व में जिले ने बीते एक वर्ष में अधोसंरचना, स्वास्थ्य, शिक्षा और यातायात व्यवस्था के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हासिल की है।
सड़क और बायपास निर्माण से यातायात हुआ सुगम
सारंगढ़ से हरदी एवं दानसरा बायपास तक नेशनल हाईवे सड़क निर्माण का अंतिम डामरीकरण पूरा हो चुका है। इस दौरान जल जीवन मिशन के अंतर्गत नाली निर्माण, वन विभाग द्वारा पेड़ कटाई, नगरपालिका द्वारा पाइप मरम्मत तथा विद्युत खंभों एवं ट्रांसफार्मरों के व्यवस्थापन जैसे कार्य भी किए गए। दानसरा क्षेत्र में अवैध कब्जों को हटाकर मार्ग को व्यवस्थित किया गया।
इसके अलावा भारत माता चौक से तहसील कार्यालय तक लंबे समय से खराब सड़क का निर्माण कार्य भी नगरपालिका के माध्यम से पूर्ण कराया गया।
स्वास्थ्य सुविधाओं में हुआ विस्तार
जिला चिकित्सालय में सिविल सर्जन, शिशु रोग विशेषज्ञ एवं मेडिसिन विशेषज्ञों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। प्रत्येक बुधवार मेडिकल बोर्ड की बैठक, निःशुल्क जांच एवं डायलिसिस जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।
खेलभांठा मैदान का हुआ कायाकल्प
सारंगढ़ के प्रमुख खेल एवं आयोजन स्थल खेलभांठा मैदान में खिलाड़ियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दो दिशाओं में लोहे की जाली एवं गेट लगाए गए हैं। यहां स्थायी मंच निर्माण का कार्य भी पूर्ण हो गया है, जिससे बरसात के मौसम में भी कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा होगी।
लोहारिन डबरी और रेंजरपारा पुलिया का जीर्णोद्धार
लोहारिन डबरी क्षेत्र में दीवार निर्माण एवं विद्युत व्यवस्था का कार्य पूर्ण किया गया है। पुलिया के दोनों ओर सुरक्षा बैरिकेडिंग तथा स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था होने से दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है।
टैक्सी स्टैंड और फल दुकानों का व्यवस्थापन
बस स्टैंड क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए टैक्सी स्टैंड को व्यवस्थित किया गया है। वहीं, फल दुकानों और ठेला-गुमठी संचालकों को व्यवस्थित स्थान पर स्थानांतरित कर आवागमन को सुगम बनाया गया।
वृद्धाश्रम और निशुल्क कोचिंग की शुरुआत
वृद्धजनों के लिए “आशा निकेतन वृद्धाश्रम” की शुरुआत की गई है। वहीं युवाओं को व्यापम सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु निःशुल्क कोचिंग सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
यात्रियों को मिली बड़ी राहत
सारंगढ़ बस स्टैंड के पास दो नए यात्री प्रतीक्षालय बनाए गए हैं, जिससे रायपुर, बिलासपुर एवं रायगढ़ की ओर जाने वाले यात्रियों को बैठने और प्रतीक्षा करने के लिए बेहतर सुविधा मिल रही है।
जिले में हुए इन विकास कार्यों को लेकर आम नागरिकों में सकारात्मक माहौल देखा जा रहा है तथा लोग प्रशासनिक पहल की सराहना कर रहे हैं।

Letest posts