Explore

Search

May 11, 2026 10:42 pm

RECENT POSTS

आईएएस पद्मिनी भोई साहू ने संभाली सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की कमान

Picture of Ramkumar Thuriya

Ramkumar Thuriya

सारंगढ़-बिलाईगढ़। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) 2016 बैच की अधिकारी Padmini Bhoi Sahu ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की नई कलेक्टर के रूप में विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इसके साथ ही वे जिले की 6वीं कलेक्टर बन गई हैं।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया तथा जिले की प्रशासनिक व्यवस्था, विकास कार्यों और जनहित से जुड़े मुद्दों की प्रारंभिक जानकारी ली। उन्होंने प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, त्वरित समाधान और जनसरोकारों को प्राथमिकता देने की बात कही।
जिले के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नई कलेक्टर का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। वहीं आम नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने भी उनसे जिले के विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जताई है।
नई कलेक्टर के आगमन से जिले में प्रशासनिक कार्यों में नई ऊर्जा और बेहतर समन्वय की उम्मीद की जा रही है।

Letest posts