Explore

Search

August 14, 2026 6:45 am

RECENT POSTS

अवैध पत्थर उत्खनन का मामला सामने, जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग

Picture of Ramkumar Thuriya

Ramkumar Thuriya

सारंगढ़।सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बारादावन में अवैध पत्थर उत्खनन का मामला सामने आया है। स्थल पर बड़ी मात्रा में तोड़े गए पत्थरों का ढेर देखा गया, जिससे क्षेत्र में अवैध खनन गतिविधियों की आशंका जताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोमर्डा अभ्यारण की सीमा में निर्माण काम के नाम पर पठार के खुले क्षेत्र में बिना किसी अनुमति के पत्थरों की खुदाई कर उन्हें इकट्ठा किया गया है। इससे न केवल प्राकृतिक संसाधनों का नुकसान हो रहा है, बल्कि पर्यावरण संतुलन पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियां लंबे समय से जारी हैं, लेकिन संबंधित विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
घटना स्थल गोमर्डा अभ्यारण के चांटीपाली सर्किल के बारादावन बीट अंतर्गत हाथी ढ़ोढ़ा नामक स्थल है जिसकी जीपीएस लोकेशन के अनुसार यह क्षेत्र 21.53032847° अक्षांश और 83.23819699° देशांतर पर स्थित है, मिली जानकारी के अनुसार बीट गार्ड द्वारा वन विभाग से स्वीकृत गेबियन निर्माण के लिए आसपास पड़े पत्थरों का उपयोग करने स्वीकारोक्ति की है जाना स्वीकार किया जहां दिनदहाड़े इस तरह का कार्य होना कई सवाल खड़े करता है।
ग्रामीणों एवं जागरूक नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।

Letest posts